Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पर्थला चौक के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आगाहपुर गांव निवासी सौरभ ने बताया कि उनका भाई आदित्य कुमार सिंह 24 जुलाई की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक से गौर सिटी से बरौला जा रहा था। पर्थला चौक के पास नोएडा नंबर की कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.