नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाने में दी शिकायत में आगहपुर गांव निवासी वजीर आलम ने बताया कि उनका बेटा कुदुस अंसारी रविवार की रात अपने दोस्त अर्जुन के साथ बाइक से जा रहा था। सेक्टर-37 की तरफ जाते हुए रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुदुस और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। कार की टक्कर से बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ...