Noida News: कार की टक्कर से बाइक टैक्सी सवार महिला की मौत
नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एफएनजी रोड पर कार चालक ने बाइक टैक्सी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उसके पति ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। बिसरख निवासी अली रजा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी 58 वर्षीय पत्नी रेशमा रजा को सोमवार को किसी काम से नोएडा जाना था। इसके लिए उसने रैपिडो बाइक बुक की। एफएनजी रोड पर पीछे से आ रही नोएडा नंबर की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेशमा दूर जाकर गिरीं और सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने महिला और बाइक चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक का उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.