Noida News: कार की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय घायल
नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-19 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसका ऑपरेशन भी कराना पड़ा। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पूर्वी दिल्ली निवासी रंजना देवी ने बताया कि वह अपने पति विंध्याचल गिरी के साथ रहती हैं। विंध्याचल सात अगस्त की सुबह करीब सात बजे अपनी बाइक से निकले थे। वह सेक्टर-19 सी ब्लॉक के गेट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। उनका ऑपरेशन भी हुआ है और अभी उपचार चल रहा है। कार की नंबर प्लेट का एक हिस्सा टूटकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.