नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-71 अंडरपास में कार की टक्कर से कैंटर पलटने से चालक के घायल होने के मामले में परिजन ने फेज-तीन थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली बदरपुर के राम सुखा कैंप के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई रविंद्र सिंह कैंटर चलाते हैं। रविंद्र 19 सितंबर की सुबह नोएडा से दिल्ली कैंटर लेकर जा रहे थे। सेक्टर-71 अंडरपास में पहुंचने पर दिल्ली नंबर की कार के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे कैंटर पलट गया और रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार चालक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय भाग गया था। लोगों ने पुलिस की मदद से रविंद्र को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से चिकित्सकों ने रविंद्र को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया था। अभी रविंद्र का उपचा...