नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर के निकट चोरों ने एक कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-78 स्थित हाई पार्क सोसाइटी निवासी नकुल धमीजा ने पुलिस को बताया कि वह कारोबारी हैं। वह 12 जून की शाम करीब 7.30 बजे इस्कॉन मंदिर आए थे। उन्होंने कार सर्विस रोड किनारे खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कार का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर देखा तो बैग गायब मिला। बैग में लैपटॉप, दो हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और सभी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र आदि रखे हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल और उसके आसपास लगे स...