Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग चोरी
नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप बैग और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित आकाश पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-94 स्थित बीपीटीपी कैपिटल सिटी में काम करने के बाद अपने कार्यालय से लौट रहे थे। रास्ते में दोस्त के साथ ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के पास कार खड़ी कर नाश्ता करने चले गए। लौटने पर कार का साइड शीशा टूटा मिला और अंदर रखा लैपटॉप बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, वायरलेस हेडफोन, चार्जर और अन्य ऑफिस एक्सेसरीज थीं। लैपटॉप में कंपनी का संवेदनशील आधिकारिक डेटा भी मौजूद था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.