नोएडा, सितम्बर 28 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 निवासी हरबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 सितंबर को कार से सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर गए थे। कार सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो देखा कि एक महिला और एक पुरुष उनकी एक्सयूवी गाड़ी की पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर सीट पर रखे बैग को चुराने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो दोनों मौके से भाग गए। जांच करने पर पता चला कि कार से कुछ भी चोरी नहीं हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...