Noida News: कार ओवरटेक करने पर परिवार से मारपीट
नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एफएनजी रोड पर कार ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में कार सवार और उसके साथी पर परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसरख थानाक्षेत्र स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी निवासी रुद्राक्ष श्रीवास्तव ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बीते रविवार को अपनी बहन और भाई आयुष श्रीवास्तव के साथ कार से सेक्टर-116 जा रहे थे। एफएनजी रोड पर कार ओवरटेक करने को लेकर नोएडा नंबर की गाड़ी के चालक और उसके साथी ने उनकी कार को रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने शिकायतकर्ता, उनकी बहन और भाई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.