नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। कार्तिक मास की शुरुआत के साथ सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में एक महीने तक चलने वाले दीपदान महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को मंदिर परिसर में दीपदान के लिए दामोदर भवन तैयार किया गया। मंदिर के सेवकों और पुजारियों ने भवन में यशोदा मैया और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को दामोदर नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक मास में भगवान के इसी स्वरूप की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इस्कॉम मंदिर में सोमवार से श्रद्धालुओं द्वारा दीपदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कार्तिक मास में दीपदान करने से क्या मिलता है फल? जानें दीप जलाने का सही समय और धार्मिक महत्व मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी एकांतधाम दास ने बताया ...