नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगों ने डिजिटल गिफ्ट वाउचर खरीदवाने, कारोबार के लिए फंडिंग दिलाने, ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर पांच लोगों से 56.60 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने में शिकायतें दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पहले मामले में 47 वर्षीय अनुभव गुप्ता ने बताया कि दो अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने खुद को उनकी कंपनी का सीईओ बताकर व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया। उसने तत्काल क्लाइंट कॉल के लिए डिजिटल गिफ्ट वाउचर खरीदने को कहा। पीड़ित से अमेजन इंडिया के माध्यम से स्टीम वॉलेट के 2,500 रुपये के 10 वाउचर एक साथ खरीदवाए गए। इसके बाद 10-10 वाउचर के दो और लेनदेन कराए गए। कुल 25 हजार रुपये के 20 लेनदेन में पांच लाख रुपये खर्च कराए गए। वाउचर कोड ईमेल पर भेजने के लिए कहा गया। पीड़ित के अनु...