Noida News: कारोबारी पर जानलेवा हमले का आरोप, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 क्षेत्र में एक कारोबारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिबाबाद निवासी निकिता अग्रवाल ने बताया कि उनके पति हैनी गुप्ता 14 जुलाई की सुबह करीब दो बजे सेक्टर-60 स्थित मिंडा कंपनी के पास से गुजर रहे थे। तभी एक कार में सवार तीन लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा कर रास्ता रोक लिया। बातचीत के दौरान पीछे से एक और कार पहुंची, जिसमें से उतरे व्यक्ति ने लोहे के डंडे से हैनी गुप्ता के सिर पर कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।घटना की सूचना चालक बंटी ने निकिता को दी। उनका आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.