नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन के विवाद में अपहरण और लूट का मामला सामने आया है। सत्य होम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रतिनिधि ने जमीन से जुड़े मुकदमे की पैरवी रोकने के लिए धमकाने, तमंचे के बल पर अगवा करने और लूटपाट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने उन्हें कई घंटे तक कार में घुमाया और सोने की चेन, अंगूठी और 15 हजार रुपये लूटने के बाद सेक्टर-19 में छोड़ दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-20 थाने में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नई दिल्ली के कुतुब विहार निवासी अरविंद सिंह के मुताबिक उनकी कंपनी ने 29 अगस्त 2014 को गुलावली निवासी रामप्रसाद से 5.50 करोड़ रुपये में जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था। 55 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि 4.95 करोड़ रुपये बैनामे के समय देने थे। आरोप है...