Noida News: कारोबारी और महिला से 67 लाख रुपये की ठगी
नोएडा, अगस्त 30 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगों ने कारोबारी और महिला से 67.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों मामलों में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दादरी निवासी संतोष सिंह पैकिंग सामग्री बनाने का कारोबार करते हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है कि उनके मोबाइल पर शेयर बाजार में निवेश से संबंधित व्हाट्सऐप संदेश भेजे गए थे। संदेशों में निवेश पर बेहतर मुनाफे का दावा किया गया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया और एक वेबसाइट के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।
पहला मामला आरोपियों के कहने पर संतोष ने छह जुलाई से 23 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में रकम भेजी। एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक खातों से कई बार आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से भुगतान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.