Noida News: काम पर गई 15 वर्षीय किशोरी लापता
नोएडा, सितम्बर 2 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। उसकी मां ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी 30 अगस्त की सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम को वह अपने कमरे में नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारों और आसपास के स्थानों पर खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद मां ने पुलिस से बेटी को तलाशने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता यह भी पढ़ें- Balrampur News: रात में घर से निकला बेटा, मां की आंखों में अब भी लौटने का इंतजार
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.