नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली में बनी महिला हेल्प डेस्क में काउंसलिंग कराकर अपने घर जा रहे परिवार के साथ रास्ते में मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिलखुवा हापुड़ निवासी कमल सिंह ने बताया कि उनके बेटे राजमणि की शादी तीन साल पहले बिसरख के रोजा जलालपुर गांव की रहने वाली शीतल से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। पिछले कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच मतभेद है। विवाहिता पक्ष के लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया था। मंगलवार को दोनों पक्ष बिसरख कोतवाली में बनी महिला हेल्प डेस्क में काउंसलिंग कर वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। कमल सिंह ने बताया कि जब वह कोतवाली से निकलकर कुछ दूर आगे पहुंच...