नोएडा, अगस्त 13 -- Noida News: ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कांवड़ यात्री की स्कूटी चोरी कर ली। कांवड़ यात्री एक शिविर में कुछ देर आराम करने के लिए रुका था,बाहर से कोई उनकी स्कूटी चोरी करके ले गया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोकुल धाम सोसाइटी निवासी ऋषि ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी से कांवड़ लेने गए थे। उन्होंने शिविर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की और शिविर में चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो उनकी स्कूटी वहां नहीं थी। उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...