नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। जिले के आठ प्रमुख कांवड़ मार्गों और प्रमुख शिवालयों पर ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पूरी यात्रा पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रा को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि श्रावण माह में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेने जाते हैं। जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों के लिए जिले में आठ प्रमुख मार्ग चिह्नित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा : 12 फीट से ऊंचा नहीं होगा डीजे; क्यूआर कोड से पता चलेगा रूट इन ...