Noida News: कांवड़ यात्रा : लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील
नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी सभी थाना क्षेत्र में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी ने सोमवार की शाम दादरी, जारचा, दनकौर, रबूपुरा और जेवर में बैठक की। लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एसीपी डॉ. रवि शंकर ने इकोटेक वन परिसर में संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना पुलिस और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी। बैठक के दौरान डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.