नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण सेक्टर-58-59 में पानी निकालने के लिए चौराहों-तिराहों पर कलवर्ट बनवा रहा है।

निर्माण स्थान और स्थिति इसके लिए तीन जगह सड़कों को खोद दिया गया है। इससे इन रास्तों पर आवागमन बंद हो गया है। इनमें सेक्टर-58 में अग्निशमन दफ्तर से पहले की सड़क, बी ब्लॉक की सड़क इसके आगे सेक्टर-59 में मोड़ की सड़क खोदी गई है। इससे इन रास्तों पर आवागमन बंद हो गया है। वाहनों के रास्तों में बदलाव की कोई योजना तैयार नहीं की गई है। पुलिस और न ही प्राधिकरण की तरफ से इसकी कोई सूचना जारी की गई है।

कलवर्ट निर्माण कारण यहां पर कलवर्ट निर्माण के साथ पानी की पाइपलाइन भी निकाली जाएंगी। यह काम अगले करीब 15 दिन में पूरा होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या इन दोनों औद्योग...