नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई। सेक्टर और गांवों में कूड़े के ढेर लग गए। शाम के समय कर्मचारी नेताओं और अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि गुरुवार से सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे, लेकिन यूनियन के नेताओं ने इसे नकार दिया। बुधवार को भी कर्मचारी प्राधिकरण के गेट पर बैनर-पोस्टर टांगकर हड़ताल पर बैठे रहे। ऐसे में एक ही गेट से प्राधिकरण में वाहनों की प्रवेश-निकासी हुई। धरने पर सफाई के अलावा जल विभाग से जुड़े कर्मचारी भी बैठे हैं। इन कर्मचारियों ने प्राधिकरण के जल विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ भी पोस्टर लगा रखा है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कर्म...