Noida News: करंट से गाय की मौत, ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर केस दर्ज
नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-56 में बिजली के करंट की चपेट में आने से बुधवार को एक गाय की मौत हो गइ। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हे। बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि 15 जुलाई को सेक्टर-56, गेट नंबर-एक के पास करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। आरोप है कि यह हादसा ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ है। अगर विद्युत लाइन, पोल और अन्य उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण व रखरखाव किया जाता और खुले करंट को समय रहते ठीक कर दिया जाता, तो यह दुर्घटना नहीं होती। शिकायत में कहा गया है कि इस प्रकार की लापरवाही केवल गाय ही नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.