नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के हैबतपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक के कमरे से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने पड़ोसी पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दिनेश ने पुलिस को बताया कि छह जुलाई की रात उसके कमरे से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। सुबह के समय मोबाइल फोन चोरी होने के बारे में उसे पता चला, इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पीड़ित ने मकान में रहने वाले कुछ किराएदारों पर शक जाहिर किया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में इस मकान से सामान चोरी हुआ था, जिसमें किराए पर रहने वाले कुछ युवकों का नाम सामने आया था। आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने उनके ...