नोएडा, सितम्बर 25 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में घरों और अन्य स्थानों से कचरा न उठने से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों की ओर से रखरखाव शुल्क का भुगतान न होने पर मेंटेनेंस प्रबंधन घरों से कचरा नहीं उठा रहा। आग बुझाने के उपकरणों और लिफ्ट के रखरखाव में भी लापरवाही बरती रही। सोसाइटी निवासी दिनकर और सुल्तान ने बताया कि पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रहीं तो शुल्क किस आधार पर जमा करें। लोगों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...