Noida News: कंपनी में आग लगी, 60 लोगों को बचाया
नोएडा, अक्टूबर 31 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-65 स्थित चार मंजिला कंपनी में शुक्रवार शाम आग लग गई। कंपनी जूते का इनसोल बनाती है। दमकल और पुलिस की टीम ने सीढ़ियों की मदद से इमारत में फंसे 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। तीन महिलाओं को सांस लेने में परेशानी हुई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक बी-77 स्थित चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में शुक्रवार शाम करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई। आग जूते का इनसोल बनाने वाली कंपनी के बेसमेंट में लगी थी। वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने अंदर धुआं भरते देखा तो बाहर निकलने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान अफरातफरी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.