नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने कंपनी के अकाउंटेंट को मालिक के नाम से व्हाट्सऐप पर मैसेज कर 75 लाख रुपये ठग लिए। इसके अलावा कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी से नौ लाख रुपये से अधिक ऐंठ लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-8 स्थित पेपर पैकेजिंग कंपनी के अकाउंटेंट हुसैन अरशद खान ने पुलिस को शिकायत दी कि साइबर अपराधियों ने 24 जून को उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद कंपनी के मालिक मोहम्मद साजिद के नाम और प्रोफाइल फोटो से व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा। संदेश में तत्काल एक बैंक खाते में 75 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे। अकाउंटेंट ने इसे कंपनी मालिक का वास्तविक आदेश समझा और दोपहर करीब दो बजे कंपनी के बैंक खाते से वैंट्रेक्स ग्लोबल प्राइव...