नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। रेडटेप लिमिटेड ने स्टॉक ऑडिट और यात्रा खर्च के नाम पर 2.42 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। कंपनी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि शशांक कुमार ने शिकायत में गुडलक रिटेल सर्विसेज और उसके प्रोपराइटर हिमांशु गुप्ता को आरोपों के घेरे में लिया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार रेडटेप लिमिटेड का पंजीकृत कार्यालय नोएडा के सेक्टर-90 में है। कंपनी ने देशभर के अपने स्टोरों में इन्वेंट्री और स्टॉक ऑडिट के लिए गुडलक रिटेल सर्विसेज को काम दिया था। कंपनी का आरोप है कि ऑडिट शुल्क के अलावा यात्रा और ठहरने के खर्च के नाम पर वास्तविक खर्च से अधिक रकम के बिल पेश किए गए। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ। शिकायत में वित्तीय वर्ष 2024-25 ...