नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा गांव में कंपनी की जमीन बेचने के 17 साल बाद पूर्व मालिकों पर उसी जमीन का बैनामा दूसरे व्यक्ति के नाम करने का आरोप लगा है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि जमीन का स्वामित्व वर्ष 2005 में ही बैनामे के जरिये कंपनियों को हस्तांतरित हो गया। पूर्व मालिकों ने वर्ष 2022 में इस जमीन का बैनामा किसी और को कर दिया। मैसर्स पार्क टाउन कॉम्प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि कमालुद्दीन खान ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि मामला शाहपुर बम्हैटा स्थित जमीन से जुड़ा है। विवादित जमीन पहले पैतृक संपत्ति थी और अलग-अलग लोगों का इसमें हिस्सा था। शाहपुर बम्हैटा निवासी मनोहरी और उनके बेटे राजू, राजेंद्र और अमित ने 28 जून, 2005 को अ...