Noida News: कंपनी की कीमत बढ़ाने के नाम पर खाते से नौ लाख रुपये निकाले
नोएडा, अगस्त 30 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-सात कंपनी की कीमत बढ़ाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक कंपनी स्वामी का बैंक खाता हैक कर लिया। धोखाधड़ी करके उनके खाते से दो बार में नौ लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद फेज-वन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेज-वन थाने के आईटी सेल में तैनात उपनिरीक्षक नेहा कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर सेक्टर-सात निवासी रामशरण द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनकी कंपनी की कीमत बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। जालसाजों ने उनके यस बैंक के खाते से अवैध रूप से नौ लाख रुपये एक सितंबर 2025 को एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह रकम दो बार में ट्रांसफर की गई है। पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.