Noida News: ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी थार
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-60 अंडरपास में रविवार देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में थार पलट गई। तेज गति होने के चलते उससे दो कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में थार चालक समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-55 में रहने वाले कृष्णा मिश्रा रविवार रात थार से सेक्टर-71 की ओर से सेक्टर-62 की तरफ जा रहे थे। जैसे जी वह अंडरपास में पहुंचे तो उन्होंने एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी उस कार के आगे चल रही एक कार के चालक ने लाइन बदल दी। थार की गति अधिक होने चलते ब्रेक लगाते ही गाड़ी पलट गई। थार करीब 50 मीटर दूर तक पलटती चली गई। इसकी चपेट में आकर दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें विंडसर कार में सवार सुमित कुमार और बलेनो कार सवार वरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.