नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाना पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले गिरोह के बदमाश को किया गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस गिरोह के तीन बदमाशों को करीब एक वर्ष पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फेज-2 थाना पुलिस/सीआरटी और स्वॉट-दो टीम ने मिलकर 29 अगस्त 2025 को कुलेसरा के पुस्ता से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर एक कैंटर बरामद हुआ था। उसमें बोरियों में रखा एक कुंतल 82 किलो 350 ग्राम गांजा मिला था, जिसकी बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये थी। तीनों आरोपियों की पहचान मेरठ के रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर निवासी अजय कुमार, हरियाणा के गुरुग्राम के डुंडाहेड़ा निवासी नीरज वत्स और जिला बिजनौर के...