नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे में चालक महेंद्र व यात्री शिव कुमारी , लावेश , दीपिका, शिवानी आदि लोग घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों को बाहर निकाला।पुलिस ने बताया की मंगलवार की शाम चालक महेंद्र कोट के पुल के रास्ते रिठौडी गांव यात्रियों को लेकर जा रहा था। इस बीच रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया और राहगीरों की घटना स्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: डिवाइडर से टकराकर अप्पे से भिड़ा टैंकर, दुकान में घुसा इसके बाद हाइड्रा की मदद से टेंपो को बाहर निकलवाया गया।मयंक राणा...