Noida News: ऑटो चालक ने युवक को पीटा
नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में भौपुरा लाल गेट के बाद ऑटो चालक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर ऑटो चालक ने युवक से मारपीट की। इससे युवक की चार पसलियां टूट गईं। युवक की पत्नी ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दिल्ली हर्ष विहार निवासी रेनू ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुरेंद्र कुमार 29 जुलाई को साइकिल से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.