नोएडा, जुलाई 17 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी में सातवें तल के फ्लैट में गुरुवार रात एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फ्लैट से धुआं निकलता देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही मेंटेनेंस टीम ने आग को बुझा दिया। गनीमत रही कि आग के दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे सोसाइटी के टावर नंबर-26 के सातवें तल के फ्लैट में लगे एससी में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। देखते ही देखते फ्लैट में आग लगने लगी। बालकनी से धुआं उठने लगा। यह भी पढ़ें- नोएडा की पारस टियारा सोसाइटी में AC फटने से भीषण आग, बड़ा हादसा टला- VIDEO जानकारी होने पर मेंटेनेंस टीम और पड़ोस के फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने सजगता दिखाई। अग्निशमन टीम क...