नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-117 स्थित एक निजी आयुर्वेदिक अस्पताल के तीसरी मंजिल पर शनिवार शाम अचानक एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों की टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के समय अस्पताल में स्टाफ मौजूद था, जिससे कुछ देर के लिए वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार शाम 5:40 बजे विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। कुछ ही देर में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारी के मुताबिक, घटना वाले कमरे में स्टाफ के लिए रेस्ट रूम बनाया गया था। कमरे में आग लगने से दूसरे फ्लोर पर धुआं भर गया था। टीम ने कड़ी मशक्कत से शीशे तोड़े। आधुनिक तकनीक ...