नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर जेपी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षज सिंह भाटी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद अब उनका चयन 70वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलों (एसजीएफआई) की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ ग्रेटर नोएडा का भी मान बढ़ा है। अक्षज ने सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 के अंडर-19 बालक वर्ग में अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला है। 11 से 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता म...