नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने एविएशन क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो हजार से अधिक लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वे सेक्टर-22 में लैंबोदर इंस्टीट्यूट की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली कि सेक्टर-22 में लैंबोदर इंस्टीट्यूट के नाम से एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। यहां कुछ लोगों द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र, फर्जी ऑफर लेटर तैयार करके नामी एविएशन कंपनियों के नाम से ग्राहकों से ठगी की जा रही है। सूचना को पुख्ता कर टीम ने छापेमारी की तो मौके पर सेक्टर-12 निवासी साकिब, गाजियाबाद के खोड़ा निवासी मोहम्मद अफरोज, गाजियाबाद के कविनगर निवासी सुमित गुप्ता, दिल्ली के जैतपुर निवासी आमीर और ग्...