नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में काम कर रहे कर्मचारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक पीछे हटाते समय कर्मचारी टायर के नीचे आ गया था। ठेकेदार ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में काम कर रही एक कंपनी के ठेकेदार शिवम शुक्ल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि उसका एक कर्मचारी अजीत बुधवार को साइट पर काम कर रहा था। इसी बीच चालक ने लापरवाही से ट्रक को पीछे हटाया। ट्रक की चपेट में आने से कर्मचारी अजीत की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ...