नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पांच सोसाइटियों को नोटिस भेजे। जांच में आंतरिक खामियों की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होना पाया गया था। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि सोमवार को निराला ग्रीनशायर सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। सोसाइटी प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर अपने आंतरिक बिजली ढांचे की मरम्मत और सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस सोसाइटी में आंतरिक ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती है। इसके अलावा रविवार को आम्रपाली सेंचुरियन पार्क और जेएम फ्लोरेंस में भी आंतरिक तकनीकी खामियों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। एनपीसीएल ने इन दोनों सोसाइटियों को भी नोटिस ज...