नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने मंगलवार सुबह सूरजपुर साइट-सी स्थित ओएसिस वेनेटिया हाइट्स सोसाइटी का अस्थायी बिजली कनेक्शन काट दिया। निर्माण कार्य के दौरान लिए गए इस कनेक्शन से फ्लैटों में बिजली आपूर्ति करने पर यह कार्रवाई की गई। इससे सोसाइटी में रहने वाले 600 से अधिक परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोसाइटी में फिलहाल डीजी सेट से बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लोड अधिक होने से ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो रही है। लिफ्ट के संचालन में दिक्कत हो रही है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सेक्टर स्थित इस सोसाइटी के पांच टावर में इस समय 600 से अधिक परिवार रह रहे हैं।

एनपीसील का निर्णय एनपील के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि अस्थायी बिजली कनेक्...