नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: एडीसीपी ने सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एडीसीपी मुख्यालय सुधीर कुमार की तत्परता से एक बैंक कर्मचारी की जान बच गई। सड़क हादसे में घायल युवक को एडीसीपी खुद अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर है।एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर से सरकारी गाड़ी में सवार होकर सूरजपुर स्थित ऑफिस आ रहे थे। उन्होंने देखा कि यामाहा कंपनी के समीप सड़क पर लोगों की भीड़ लगी थी। एडीसीपी ने तुरंत अपनी गाड़ी को रुकवाया और घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक घायल अवस्था में तड़प रहा था। बताया गया कि युवक बाइक से सड़क पर गिर गया है। लोग घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। एडीसी...