नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला पदम सिंह गांव में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे अलग-अलग बिस्तर पर मृत मिले। सभी शुक्रवार रात नूडल्स खाकर सोए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गांव में 37 वर्षीय महेश परिवार के साथ रहते थे। वह मजदूरी कर परिवार का पोषण करते थे। शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता, 11 वर्षीय पुत्र लड्डू, सात वर्षीय पुत्री मिष्टी और तीन वर्षीय पुत्र साक्षत नूडल्स खाकर सोए थे। शनिवार सुबह सभी मृत मिले। इसके बाद घर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची...