नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस पर पर सोमवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इसमें निर्धारित से अधिक गति में दौड़ रहे 250 वाहनों के चालान किए गए। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Noida News: नियम तोड़ने पर 20 स्कूली वाहनों पर कार्रवाईचालान प्रक्रिया एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन नंदकुमार ने कहा कि निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों के चालान किए गए। उन्ह...