Noida News: एक्सपो मार्ट के चारों तरफ जर्सी बैरियर लगेंगे
नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। प्राधिकरण ने दो विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर करीब 2.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत नॉलेज पार्क-2 में एक्सपो मार्ट के चारों तरफ जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि ने बताया कि पहली परियोजना ग्राम रामपुर फतेहपुर की है। यहां सीसी रोड और ड्रेन की मरम्मत तथा आरसीसी ड्रेन के निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस पर 1.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। यह कार्य वर्क सर्किल-7 के तहत होगा। गांव में लंबे समय से सड़क टूटी होने और नाली जाम रहने की समस्या थी। वर्षा के दिनों में पानी घरों में घुस जाता था और कीचड़ से आवाजाही मुश्किल हो जाती थी। नई आरसीसी ड्रेन बनने से जल निकासी सुचारू होगी और सीसी रोड बनने से लोगों को पक्की और टिकाऊ सड़क मिलेगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.