Noida News: एओए ने हर घर सुरक्षित अभियान शुरू किया
नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने मेदांता अस्पताल के सहयोग से हर घर सुरक्षित अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत केपटाउन क्लब 2 में एक विशेष जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एओए के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज और एओए के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवासियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षकों ने सोसाइटी के निवासियों को 20 मिनट के पांच विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण जीवन रक्षक उपाय सिखाए। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सीपीआर, डूबने पर बचाव, पशु-जंतु के काटने पर उपचार, अचानक आग लगने की स्थिति में खुद को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.