नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। उम्मीदों का दीप फाउंडेशन की ओर से अल्फा-1 स्थित डोमिनोज चौक के पास झुग्गी-बस्ती में दिवाली पर सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों को मिठाइयां बांटीं और बच्चों को नए कपड़े भेंट किए। अभियान में कुछ पुलिस अधिकारियों ने भी सहभागिता की। संस्था की अध्यक्ष पल्लवी गुप्ता ने कहा कि दिवाली की असली खुशी जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। उन्होंने बताया कि संस्था का प्रयास है कि त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gridih News: जरुरतमंद बच्चों के बीच नवनिर्माण सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने मनाई दीवाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...