नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा रहा है। जेवर विधानसभा सीट पर अब आजाद समाज पार्टी भी ताल ठोंक रही है। गौतमबुद्ध नगर दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश भाटी (देवटा) ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर जेवर विधानसभा सीट पर दावेदारी कर दी है। उनका कहना है कि अगले 15 दिनों में आजाद समाज पार्टी का एक बड़ा कार्यक्रम जिले में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद रहेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती के गृहजनपद गौतमबुद्ध नगर में अब आजाद समाज पार्टी अपना विस्तार करने जा रही है। वह बसपा को उसके ही गढ़ में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू स्थ...