नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 क्षेत्र के नगला चरणदास गांव में रहने वाले व्यक्ति पर उधार दिए पांच लाख रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। सेक्टर-20 निवासी व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-20 निवासी तोषी शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले नगला चरणदास गांव निवासी रामवीर भाटी को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये उधार लेते समय आरोपी ने कुछ समय बाद लौटाने का वादा किया था। इसको लेकर कई बार मांग की गई, लेकिन आरोपी ने हर बार टरका दिया। 16 अगस्त को वह जब नगलाचरणदास गांव में रुपये मांगने के लिए पहुंचे तो आरोपी भड़क गया। उसने गुस्से में चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह शिकायतकर्ता आरोपी...