Noida News: उद्यान विभाग की निविदाओं में हेराफेरी का आरोप
नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण के उद्यान विभाग की निविदाओं में हेराफेरी कर चहेते ठेकेदार की फर्म को लाभ पहुंचाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। मामला संज्ञान में आने पर ग्रेटर नोएडा के सीईओ ने निविदा निरस्त कर दी। एक माह के दौरान आवंटित अन्य कार्यों की भी जांच की जाएगी। दरअसल प्राधिकरण की ओर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से लेकर परी चौक तक सेंट्रल वर्ज, सड़क के किनारे की पटरी और आसपास के दो पार्कों के रखरखाव और हरियाली बढ़ाने के लिए जुलाई में निविदा जारी की गई थी। इस पर 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। आरोप है कि इसकी निविदा प्रक्रिया में हेराफेरी की गई। पता चला है कि निविदा में कुल छह कंपनियों ने हिस्सा लिया था। जांच के बाद तीन कंपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.