Noida News: ई-नीलामी में पांच फ्लैट ही बिके
नोएडा, सितम्बर 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण द्वारा बनाए गए फ्लैटों की योजना में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। ई-नीलामी के जरिए गुरुवार को मात्र पांच फ्लैटों के लिए ही बोली लगी। आरक्षित मूल्य से एक फीसदी अधिक राशि पर फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे। कई बार आवेदन की तारीख बढ़ाने के बाद भी लोग आगे नहीं आए। ऐसे में अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट आवंटित करने की तैयारी चल रही है। दरअसल, प्राधिकरण ने बीते जनवरी में सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में निर्मित 83 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले 90 फ्लैटों की योजना शुरू की थी। इनका आवंटन ई-नीलामी से किया जाना था। आरक्षित मूल्य 73.23 लाख रुपये से लेकर 74.35 लाख रुपये तक रखा गया था। सर्वाधिक बोली लगाने वालों को फ्लैट आवंटित किया जाना था। तारीख बढ़ाने के बाद भी इस योजना में ज्यादा लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.